spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीएमआरसी चिल्ड्रन होम में बच्चों के साथ मनाई...

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीएमआरसी चिल्ड्रन होम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बच्चों की मुस्कान ही दिल्ली की असली रोशनी है- सीएम

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: दीपों का पर्व दीपावली इस बार दिल्ली के बालगृहों के बच्चों के लिए भी खास रहा, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीस हजारी स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के चिल्ड्रन होम फॉर ऑर्फनेज बॉयज़ में बच्चों के साथ दीपावली का उल्लास साझा किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार प्रदान किए। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत भी की और उनके जीवन, पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि दिलों में रोशनी फैलाने का पर्व है। इन बच्चों की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे तक शिक्षा, सुरक्षा और स्नेह का वातावरण पहुंचे, ताकि वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि सभी बच्चे जीवन में आगे बढ़ें, खुश रहें और सफलता   ल्के अंदाज़ में कई प्रश्न पूछे, जैसे उनकी पसंद-नापसंद, भोजन की आदतें, अनुशासन और आपसी व्यवहार ताकि यह समझा जा सके कि वे अपने वातावरण में कितने सहज और प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के उत्तर सुनकर उन्हें यह जानकर संतोष हुआ कि वे यहां सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली नव


दिल्ली सरकार समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है- एलीम    


उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, विशेष रूप से उन बच्चों तक जिन्हें परिवार और सहारे की सबसे अधिक आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली, भाई दूज और आगामी छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी की मुस्कान ही दिल्ली की असली रोशनी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular