spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री ने हांसी को जिला घोषित करने की घोषणा, हरियाणा का 23वां...

मुख्यमंत्री ने हांसी को जिला घोषित करने की घोषणा, हरियाणा का 23वां जिला होगा हांसी

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा की है। हांसी हरियाणा का 23वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने हांसी में जैसे ही इसकी घोषणा की वैसे ही लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं आज हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं। इसका नोटिफिकेशन एक हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। आज मैं हांसी के निवासियों को बधाई देना चाहता हूं।


इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी में अब भाखड़ा का पानी मिलेगा। 61 करोड़ से परियोजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में हांसी में 253 करोड़ रुपए खर्च हुए जबकि भाजपा सरकार ने 1008 करोड़ रुपए 10 सालों में खर्च की है। बता दें कि सीएम नायब सिंह ने अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पानी और बिजली आपूर्ति जुड़ी 77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से लोगों को राहत मिलेगी।


2013 में पहली बार की गई थी मांग


आपको बता दें कि पहली साल 2013 में हांसी को जिला बनाने के मांग की गई थी। इसको लेकर हांसी जिला बनाओं संघर्ष समिति बनाई गई थी, जो लगतार जिला बनाने की मांग कर रही थी। इससे पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साल 2016 में अनाज मंडी में एक रैली में हांसी को पुलिस जिला बनाया था। बता दें कि इसके साथ ही 2024 के विधानसभा चुनाव में सीएम सैनी ने वादा किया था कि वह हांसी को नया जिला बनाएंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular