spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमालेगांव ब्लास्ट केस में सभी 7 आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- ये...

मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी 7 आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- ये भगवा की जीत हुई है

fok-media-samman-samaroh


Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने प्रज्ञा साध्वी सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। एनआईए की विशेष अदालत ने कर्नल पुरोहित को भी बरी कर दिया है। केस का फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि शक के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते। 


 


डेढ़ दशक से अधिक समय तक चली इस केस की जांच 3-4 एजेंसिया कर रही थीं। मामले में फैसला सुनाते हुए जस्टिस लाहोटी ने कहा कि बाइक में बम रखने का कोई सबूत नहीं मिला। कर्नल पुरोहित के खिलाफ भी कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसके अलाव कश्मीर से आरडीएक्स लाने के भी कोई सबूत नहीं मिला है। 


 


एनआईए कर रही थी जांच 


 


मालेगांव ब्लास्ट के दो हफ्ते बाद कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कर्नल पुरोहित को भी अरेस्ट किया गया था। पुरोहित अभिनव भारत नाम का संगठन चलाते थे। एटीएस ने इस मामले में जनवरी 2009 में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद मार्च, 2011 में यह मामला एनआईए को जांच के लिए दिया गया था। मार्च, 2016 में एनआईए ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद मकोका में चार्ज खत्म कर दिए थे।


 


मालेगांव ब्लास्ट केस के बारे में जानें 


 


दरअसल, नासिक के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को रमजान के पवित्र महीने में रात 9:35 मिनट पर मालेगांव की भिक्खू चौक पर विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में छह लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। बम ब्लास्ट के अगले ही दिन से नवरात्रि की शुरुआत होनी थी। बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट की जांच पुलिस, एटीएस और एनआईए ने की है। 


 


साध्वी प्रज्ञा का बयान  


 


वहीं, कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुझे 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया। अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया। 17 साल तक अपमानित किया गया। वहीं, कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुझे 13 दिनों तक प्रताड़ित किया गया। अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन बर्बाद कर दिया गया। 17 साल तक अपमानित किया गया।जिन लोगों ने कानून में रहते हुए हमारे साथ गलत किया उनके खिलाफ भी बोल नहीं सकती , 17 वर्षों से संघर्ष कर रही है , भगवा को कलंकित किया। आप के फैसले खुश हुई अपने मेरे दुख दर्द को समझा, ये केस मैने नहीं जीता ये भगवा की जीत हुई है। हिंदुत्व की विजय हुई , मेरा जीवन सार्थक हो गया। जिन लोगों ने हिंदू आतंकवाद कहा भगवा आतंकवाद कहा उनको दंड मिलेगा। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular