spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमहुआ मोइत्रा ने अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान, ममला बढ़ता...

महुआ मोइत्रा ने अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान, ममला बढ़ता देख TMC ने दी सफाई

fok-media-samman-samaroh


Mahua Moitra Controversial Statement: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया। महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर गृह मंत्री अमित शाह बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं रोक सकते हैं तो उनका सिर काटकर पीएम की टेबल पर रख देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद बीजेपी की ओर से महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले को बढ़ता देख तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पर सफाई दी है। दरअसल, बीजेपी बंगाल में भी वोटर लिस्ट के रिवीजन की मांग कर रही है और घुसपैठियों को देश से निकालने की बात कही जा रही है।


महुआ ने क्या दिया था बयान


सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मेरा सवाल है कि बीजेपी लगातार कहे जा रहे हैं घुसपैठिया, घुसपैठिया, घुसपैठिया। हमारी बात सिंपल है कि भारत की जो सीमा है, उसकी रक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। पीएम ने 15 अगस्त को लाल किले में भाषण के दौरान बार-बार कहा था घुसपैठिया घुसपैठिया जिसकी वजह से भारत की डेमोग्राफी बदली जा रही है। पीएम ये बातें जब कहे रहे थे, उस समय पहली पंक्ति में बैठकर उनके गृह मंत्री बेशर्म की तरह ताली बजा रहे थे।


उन्होने आगे कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि अगर भारत की सीमा की रक्षा करने के लिए कोई नहीं है। अगर हर रोज हजारों-लाखों, करोड़ों में लोग भर जा रहे हैं जो कि हमारी मां-बहन पर आंख उठाकर देख रहे हैं, हमारे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं तो सबसे पहले अमित शाह का सिर काटकर आप के टेबल पर रखना चाहिए।


बीजेपी ने जताई नाराजगी


महुआ मोइत्रा के बयान पर बीजेपी ने नाराजगी जताई। बीजेपी के नेता राहुल सिन्हा ने कहा है कि एक सांसद के तौर पर महुआ मोइत्रा को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, क्योंकि ये एक तरह से हिंसा को बढ़ावा है। राहुल सिन्हा ने कहा कि घुसपैठ के पीछे असली जिम्मेदार तो तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जिसने बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दी, जिसकी वजह से अवैध घुसपैठ हो रही है।


TMC नेता ने दी सफाई


इस मामले को बढ़ता हुआ देख तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पर सफाई दी। तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा कि महुआ मोइत्रा ने सिम्बॉलिक तरीके से अपनी बात कही है। उनका मतलब अमित शाह को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने का नहीं है। इसलिए उनकी बात का कुछ और मतलब नहीं निकालना चाहिए। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular