spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमहिला कांस्टेबल ने की ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस अधीक्षक ने किया...

महिला कांस्टेबल ने की ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड

fok-media-samman-samaroh


Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीधी में ड्यूटी के दौरान एक महिला कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उस महिला कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ये कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें कांस्टेबल अंजू पुलिस वर्दी में ड्यूटी के दौरान ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई दिखाई दे रही हैं।


ये घटना 24 अक्टूबर, 2025 की है, जब शहर के एक स्कूल में गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम था। यहां महिला कांस्टेबल अंजू की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वीडियो सामने आने के बाद ये मामला तेजी से बढ़ने लगा और पुलिस पर भी सवाल उठाए गए।


संगठनों ने की कार्रवाई की मांग


ब्राह्मण समाज के संगठनों ने महिला कांस्टेबल के आचरण को लेकर सवाल उठाए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जांच कराई। जांच के आधार पर स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल ने पुलिस वर्दी में अमर्यादित व्यवहार कर विभाग की छवि को धूमिल किया।


अंजू देवी के खिलाफ हुई कार्रवाई


महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की गई। आदेश के अनुसार, महिला कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल को 25 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, जिला सीधी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियम अनुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा, लेकिन वे पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी और उन्हें अपनी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करानी होगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular