spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमहावीर मंदिर पर पत्थरबाजी के बाद बिगड़ा माहौल, मुहर्रम जुलूस के दौरान...

महावीर मंदिर पर पत्थरबाजी के बाद बिगड़ा माहौल, मुहर्रम जुलूस के दौरान शुरु हुआ उपद्रव

fok-media-samman-samaroh


Stone Pelting Katihar Mahavir Temple: मुहर्रम जुलूस के दौरान शहर के नया टोला स्थित सार्वजनिक मंदिर पर रविवार की दोपहर पत्थराव किया गया है। घटना के बाद डीएम मनेष कुमार मीणा, एसपी वैभव कुमार शर्मा समेत भारी पुलिस बल ने मंदिर परिसर को पुलिस शिविर में तब्दील कर दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को तत्काल बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करनी पड़ी। देखते ही देखते नया टोला इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।


जानकारी के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान शहर के नया टोला स्थित सार्वजनिक मंदिर पर रविवार की दोपहर पत्थराव किया गया है। घटना के बाद डीएम मनेष कुमार मीणा, एसपी वैभव कुमार शर्मा समेत भारी पुलिस बल ने मंदिर परिसर को पुलिस शिविर में तब्दील कर दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं।


महावीर की प्रतिमा को भी नुकसान


उन्मादी भीड़ ने पत्थरबाजी से मंदिर के प्रथम तले में स्थापित महावीर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। साथ ही मुहल्ले के घरों पर पत्थरबाजी की। दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। एटीएम सेंटर में भी तोड़फोड़ की। एक सिपाही भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्मादी खुले घर में घुसने का भी प्रयास कर रहे थे। पत्थरबाजी का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। फिलवक्त जिला प्रशासन कुछ भी बताने से इंकार रही है।


बता दें, मंदिर पर हुए इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में भय और गुस्से का माहौल है। हालांकि पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular