Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमहाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर की कमान संभालेंगे देवेन भारती, बिहार के दरभंगा से...

महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर की कमान संभालेंगे देवेन भारती, बिहार के दरभंगा से खास कनेक्शन

fok-media-samman-samaroh


Deven Bharti Become Maharashtra Police Commissioner: महाराष्ट्र पुलिस में देवेन भारती को मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. भारती श्रीवास्तव और त्रिपुरारी शरण के सबसे बड़े बेटे हैं। बताया जाता है पूर्व 26/11 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद देवेन भारती ने काफी बढ़-चढ़कर काम किया था। समझा जा रहा है कि इसी का इनाम उन्हें आज मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाकर दिया गया है।


प्रो. भारती श्रीवास्तव दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि देवेन भारती पांच भाई बहन में सबसे बड़े हैं। इनकी तीन बहने हैं, जबकि सबसे छोटा एक भाई भी है। हालांकि, उनके माता पिता का निधन हो चुका है। मुंबई के 26/11 के आतंकवादी हमले में शामिल अजमल कसाब को फांसी दिलाने में उनका अहम रोल माना जाता है। देवेन भारती साल 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं।


खुफिया विभाग में भी सर्विस दी


साल 1998 से 2003 के बीच उन्हें खुफिया विभाग में भी सेवाएं दीं। 29 साल के करियर में भारती ज्यादातर मुंबई शहर में पोस्टेड रहे। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कुछ महीने के लिए संयुक्त आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया और बाद में महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular