spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमहात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को सीएम सैनी ने किया नमन,...

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को सीएम सैनी ने किया नमन, कहा- आत्मनिर्भरता और स्वदेशी इसी मार्ग से होकर गुजरता है

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड में चलने वाले आत्मनिर्भर दीपावली मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया, इस बार सूरजकुंड दिवाली मेला का थीम आत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी मेला है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेले में लगी अलग अलग स्टॉल्स पर जाकर स्टॉल के संचालकों को दीपावली मेले की शुभकामनाएं दी।


फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। साथ ही असत्य पर सत्य की जीत के पावन पर्व विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंन कहा कि इस मेले के द्वारा शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा। इस मेले की थीम आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेला बड़ा ही महत्वपूर्ण है। विकसित भारत के सपने को प्राप्त करने का मार्ग वोकल फॉर लोकल है। आत्मनिर्भरता और स्वदेशी इसी मार्ग से होकर गुजरता है।


आत्मनिर्भरता और स्वदेशी जरूरी हैसीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए आत्मनिर्भरता और स्वदेशी जरूरी है। मेले में लगे स्टालों में सभी उत्पाद स्वदेशी है। दीपावली मेले में कुछ परंपरागत उत्पादों और कलाकृतियों को भी शामिल किया गया। हरियाणा में पदमा स्कीम के तहत वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट को प्रोत्साहितकिया गया। यहां सांस्कृतिक जोन में एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक भी देखने को मिली है।


सामाजिक एकता का महाकुंभ बनाने का काम करेंगे- सीएम सैनी  


देशके पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की झलक भी यहां फूड जोन में देखने को मिलेगी। इस दीपावली मेले को केवल एक सांस्कृतिक उत्सव ना मना कर आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का महाकुंभ बनाने का काम करेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular