spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमराठी भाषा विवाद के चलते ऑटो ड्राइवर की पिटाई, शिवसेना-MNS ने मंगवाई...

मराठी भाषा विवाद के चलते ऑटो ड्राइवर की पिटाई, शिवसेना-MNS ने मंगवाई माफी

fok-media-samman-samaroh


Maharashtra News: पालघर जिले के विरार में शनिवार को एक ऑटो रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता एक ऑटो चालक को मराठी भाषा और महाराष्ट्र के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पीटते और माफी मांगने के लिए मजबूर करते नजर आ रहे हैं। यह घटना विरार रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में गुस्सा उस समय भड़का, जब चालक का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मराठी भाषा का विरोध करते हुए हिंदी और भोजपुरी बोलने की बात कह रहा था।


क्या है इस विवाद के पीछे का कारण


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विरार स्टेशन पर ऑटो चालक और एक बाइक सवार युवक के बीच मराठी भाषा को लेकर बहस हुई थी। चालक ने कथित तौर पर मराठी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और युवक को हिंदी-भोजपुरी में बात करने के लिए दबाव डाला। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय संगठनों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने चालक को घेरकर थप्पड़ जड़े और उससे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। चालक को न केवल एक व्यक्ति और उनकी बहन से, बल्कि महाराष्ट्र और उसकी संस्कृति के अपमान के लिए भी माफी मांगनी पड़ी।


शिवसेना की प्रतिक्रिया और पुलिस की भूमिका


शिवसेना (UBT) के विरार शहर प्रमुख उदय जाधव ने घटना का समर्थन करते हुए कहा कि मराठी भाषा और संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे ‘मराठी अस्मिता’ की रक्षा का कदम बताया। दूसरी ओर, पुलिस ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी है, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत न मिलने के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह घटना एक बार फिर मराठी-हिंदी भाषाई तनाव को उजागर करती है, जिसने स्थानीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular