spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभोपाल में कांग्रेस की ‘किसान महा चौपाल’, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार...

भोपाल में कांग्रेस की ‘किसान महा चौपाल’, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

fok-media-samman-samaroh


Bhopal Maha Chaupal: मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज, 24 फरवरी के भोपाल में आयोजित ‘किसान महा चौपाल’ में किसानों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किया गया। सभा का आयोजन जवाहर चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में बोलने का मौका नहीं दिया गया।


राहुल गांधी ने लगाया आरोप


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें संसद में अपनी बात रखने से रोका गया। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किताब में लिखा है कि जब चीन के टैंक भारतीय सीमा के अंदर आ रहे थे, तब जनरल ने रक्षा मंत्री से आदेश मांगा था। राहुल ने आरोप लगाया कि उस समय सरकार सही तरीके से जवाब नहीं दे पाई।


यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर बोले राहुल


यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह समझौता चार महीने तक कृषि मुद्दों की वजह से रुका रहा। उनका दावा था कि सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी कंपनियां भारत में सोया, कपास, मक्का और दाल जैसे कृषि उत्पाद बेचें, क्योंकि इससे भारतीय किसानों को नुकसान हो सकता है। राहुल ने आरोप लगाया कि संसद में उनके भाषण के बाद प्रधानमंत्री ने बिना कैबिनेट से चर्चा किए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को फोन कर समझौते के लिए सहमति दे दी।


बड़े स्तर पर किया गया कार्यक्रम


कार्यक्रम की तैयारियां बड़े स्तर पर की गई थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शामिल होने की अपील की थी। आयोजन स्थल पर बड़े डोम और विशाल मंच बनाया गया, जहां करीब 250 नेता बैठे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस महा चौपाल में लगभग 50 हजार किसान, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन किसानों के हितों

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular