spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभिवानी में बोलेरो, बाइक और ई-रिक्शा का एक्सीडेंट, पिता-पुत्र सहित एक ही...

भिवानी में बोलेरो, बाइक और ई-रिक्शा का एक्सीडेंट, पिता-पुत्र सहित एक ही गांव के 3 लोगों की मौत

fok-media-samman-samaroh


Bhiwani Road Accident: हरियाणा के भिवानी के लोहारू रोड स्थित हालुवास मोड़ पर महिंद्र बोलेरो, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित गांव देवसर के ही 3लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात को हुआ जब वे भिवानी से घर लौट रहे थे। इस हादसे में 2लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान गांव देवसर निवासी करीब 13वर्षीय लवप्रीत, उसके पिता करीब 40वर्षीय विनोद तथा गांव देवसर निवासी रमेश के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, गांव देवसर निवासी विनोद अपने बेटे लवप्रीत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी से अपने गांव देवसर जा रहे थे। वहीं गांव देवसर निवासी रमेश तथा राकेश व कृष्ण ई-रिक्शा में बैठकर भिवानी की तरफ से जा रहे थे। जब वे लोहारू रोड स्थित हालुवास मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो, मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवाल विनोद, लवप्रीत, ई-रिक्शा सवार रमेश, राकेश व कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों बाप-बेटे को मृत घोषित कर दिया। इधर, ई-रिक्शा सवार तीनों रमेश, राकेश व कृष्ण का उपचार आरंभ कर दिया। वहीं उपचार के दौरान रमेश की भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है।


परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप


वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए है परिजनों ने कहा कि घायल व्यक्ति रात भर दर्द से चिल्लाता रहा लेकिन डॉक्टरों ने उसका उपचार नहीं किया। जिसके कारण ई रिक्शा में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गुस्सा आए ग्रामीणों ने भिवानी के सामान्य अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डॉक्टरो की लापरवाही पर सिविल सर्जन डॉक्टर रघुवीर सिंह शांडिल्य ने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ बोर्ड का गठन कर दिया है लापरवाही सामने आए जाने पर डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।


जांच में जुटी पुलिस


DSP अनूप कुमार ने बताया कि रात को एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिवानी के सामान्य नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और इस में बाईपास सवार पिता पुत्र की मौत मौके पर ही हो गई थी और ई रिक्शा में सवार व्यक्ति की मौत सुबह हुई है और डॉक्टरों के खिलाफ भी बोर्ड का गठन किया गया कमी पाई जाने पर करवाई कि जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular