spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘भारत दुनिया के उन 5 देशों की सूची में आ गया है...

‘भारत दुनिया के उन 5 देशों की सूची में आ गया है जिनके पास ये सामर्थ्य है’ इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi IMC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के 9वें संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “यह IMC आयोजन अब केवल मोबाइल और दूरसंचार तक सीमित नहीं रह गया है। कुछ ही वर्षों में, यह IMC आयोजन एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी फोरम बन गया है। यह सफलता की कहानी भारत के टैक्स सेविंग माइंडसेट ने लिखी है,  हमारे युवाओं ने इसका नेतृत्व किया है। ये इसलिए मुमकीन हो पाया है क्योंकि आज सरकार देश की प्रतिभा और क्षमता के पीछे पूरी ताकत से खड़ी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इंडिया मोबाइल कांग्रेस और दूरसंचार क्षेत्र में भारत की सफलता, आत्मनिर्भर भारत के विजन की ताकत को प्रदर्शित करती है। जब मैंने मेक इन इंडिया की बात की, तो कुछ लोगों ने इसका मज़ाक उड़ाया। देश ने इसका जवाब दिया। जो देश कभी 2G के लिए संघर्ष कर रहा था, अब उसके हर जिले में 5G है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही भारत ने अपना मेड इन इंडिया 4G स्टैक लॉन्च किया है। यह देश के लिए एक बड़ी स्वदेशी उपलब्धि है। अब भारत दुनिया के उन 5 देशों की सूची में आ गया है जिनके पास ये सामर्थ्य है।


आज हम देश में साइबर सुरक्षा को समान प्राथमिकता दे रहे हैं- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम देश में साइबर सुरक्षा को समान प्राथमिकता दे रहे हैं। साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध कानूनों को सख्त बनाया गया है, जवाबदेही बढ़ाई गई है और शिकायत निवारण तंत्र में भी सुधार किया गया है। इससे उद्योग और उपभोक्ता दोनों को भारी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की क्षमता को पहचान रही है। हमारे पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार है। दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार यहीं है। बाजार के साथ-साथ हमारे पास जनशक्ति, गतिशीलता और मानसिकता भी है।


भारत में निवेश, नवाचार और निर्माण के लिए यह सबसे अच्छा समय है- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने की मानसिकता में भी भारत अग्रणी है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सरकार का स्वागतयोग्य दृष्टिकोण और व्यापार में आसानी की नीतियां, इन सभी ने भारत को एक निवेश-अनुकूल देश के रूप में स्थापित किया है। इसलिए, मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत में निवेश, नवाचार और निर्माण के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular