spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत ड्रोन के जरिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सशक्त कर...

भारत ड्रोन के जरिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सशक्त कर रहे हैं- पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ(IATA) की 81वीं वार्षिक बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष-विमानन अभिसरण में एक उभरता हुआ लीडर है। उन्होंने कहा कि इस समिट में हम जो चर्चा कर रहे हैं इससे वैश्विक विमानन क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी। भारत के पास मार्केट है।


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए हमारे पास डेमोग्राफी और टैलेंट है। हमारे युवा नए दौर के इनोवेटर्स हैं। हमारे यहां इंडस्ट्री के लिए खुला और सहायक नीति पारिस्थितिकी तंत्र है। इन तीनों के दम पर हमें भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को नई ऊंचाई तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ(IATA) की 81वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरा आग्रह है कि मेक इन इंडिया के साथ सभी एविएशन कंपनियां डिजाइन इन इंडिया भी करें।


ये दुनिया की औसत से तीन गुणा ज्यादा है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में 15% से अधिक पायलट महिलाएं हैं। ये दुनिया की औसत से तीन गुणा ज्यादा है। भारत ड्रोन के जरिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सशक्त कर रहे हैं। इससे खेती में, डिलीवरी में, सर्विसेज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी aviation कंपनियों के लिए भारत में निवेश के लिए ये एक बेहतरीन अवसर है। हम चाहते हैं कि दुनिया, भारत को एक aviation मार्केट नहीं, बल्कि एक वैल्यू चेन लीडर के रूप में भी देखे। हमारी दिशा सही है, हमारी गति सही है। इसलिए हमें विश्वास है कि हम तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular