spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत जल्द करेगा अपना खुद का मोबाइल ब्रांड लॉन्च , केंद्रीय मंत्री...

भारत जल्द करेगा अपना खुद का मोबाइल ब्रांड लॉन्च , केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

fok-media-samman-samaroh


 


 Ashwini Vaishnav : भारत में ऐपल ब्रांड का काफी ज्यादा क्रेज है। नया फोन लॉन्च होते ही लोगों की लंबी भीड़ स्टोर के बाहर खड़ी हो जाती है। इसी के बाद अब देश के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि जल्द ही भारत के पास अपना ‘ऐपल’ यानी अपना मोबाइल ब्रांड होगा। अश्विनी वैष्णव से दावोस में वल्र्ड इकनोमिक फोरम (WEF) 2026 के दौरान भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में आई मजबूती को लेकर सवाल पूछा गया। केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि जैसे ऐपल भारत में आया है, वैसे ही देश का अपना ऐपल कब बनेगा? इस पर उन्होंने कहा कि भारत अब इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा, भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का बहुत मजबूत सिस्टम बन चुका है. अब वो समय आ गया है जब भारत को अपने खुद के इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड और डिवाइस बनाने चाहिए। अश्विनी वैष्णव ने भारत की अपनी ब्रांड को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल फोन बनाने के लिए जो भी तैयारी जरूरी होती है, वो पूरी कर ली गई है। इसमें हजारों तरह की प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भारत का अपना खुद का मोबाइल फोन ब्रांड भी सामने आना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह एक बहुत अहम बात है. अब जब हमारे देश में एक मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम तैयार हो चुका है, तो यह सही समय है कि हम अपने खुद के भारतीय ब्रांड और डिवाइस तैयार करें। 


 


साल भर से ज्यादा में आएगा अपना ब्रांड


 


इसी के बाद केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि भारत को अपनी ब्रांड कब तक देखने को मिल सकती है। इस पर जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा, बहुत जल्द, शायद एक साल के अंदर या ज्यादा से ज्यादा 18 महीनों में सामने आ जाना चाहिए। इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान IBM के सीईओ अरविंद कृष्णा और मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कैपलान से मुलाकात की। इस बैठक में वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा हुई। इस बारे में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए वैष्णव ने लिखा, दुनिया भारत को वैश्विक इनोवेशन का एक अहम इंजन मान रही है। IBM के सीईओ अरविंद कृष्णा और मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कैपलान से मुलाकात हुई। 


 


AI की दुनिया में भी भारत आगे


 


बैठक में सोशल मीडिया यूजर्स को डीपफेक और एआई से बने कंटेंट से सुरक्षित रखने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत की वैश्विक रणनीति को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत का टारगेट सिर्फ AI अपनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के AI इकोसिस्टम में एक मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभाना है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular