spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात दित्वा, दक्षिणी राज्यों में...

भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात दित्वा, दक्षिणी राज्यों में जमकर हो रही बारिश

fok-media-samman-samaroh


Cyclone Ditwah: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा ने कहर बरपा रखा है। तूफान की चपेट में मकान मलबा बन चुके हैं और सड़कों पर पानी का सैलाब है। बिजली कटने के कारण श्रीलंका की एक तिहाई आबादी अंधेरे में है। तूफान के प्रभाव को देखते हुए इमरजेंसी घोषित की जा चुकी है। वहीं,  श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद ये तूफान अब साउथ इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के लिए अहम है।


श्रीलंका से आगे बढ़ रहा दित्वा तूफान उत्तरी तमिलनाडु से टकराएगा, साथ ही पुड्डुचेरी को भी हिट करेगा। दित्वा के मूवमेंट पर मौसम विभाग नजर रखे हुए हैं। तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों को तूफान के बारे में लगातार अपडेट दिया जा रहा है।


कई तटीय जिलों में भारी बारिश 


तमिलनाडु पर दित्वा के कहर का असर अभी से दिखने लगा है। तटीय राज्य तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश हो रही है। समंदर में इस वक्त ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। तेज हवाएं खौफ पैदा कर रही हैं क्योंकि श्रीलंका में तो इस चक्रवात की वजह से बड़ी तबाही मची है और जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। श्रीलंका के तमाम जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ और अन्य दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। अब ये तूफान भारत में किसी भी वक्त नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है।


अब तक तीन लोगों की मौत 


दित्वा तूफान के आने से पहले ही तमिलनाडु से लेकर पुडुचेरी तक भारी बारिश हो रही है। खासकर कावेरी बेल्ट के जिलों रामानाथपुरम और नागापट्टम के हालात खराब है। रामेश्वरम में भी जोरदार बारिश हो रही है। तूफान से निपटने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। अकेले तमिलनाडु में NDRF की 28 टीमें को तैनात किया गया। NDRF की 10 और टीमें तमिलनाडु भेजी जा रही हैं। तमिलनाडु के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने रविवार यानी 30 नवंबर को बताया कि चक्रवात दित्वा के कारण तमिलनाडु में हुई बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। डेल्टाई जिलों में 149 मवेशियों की मौत हो गई है और 57,000 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है।    

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular