spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत और भूटान के इन शहरों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, अब ट्रेन...

भारत और भूटान के इन शहरों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, अब ट्रेन से बना सकते हैं सफर को आसान

fok-media-samman-samaroh


India Bhutan Railway Project: भारत और भूटान की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दोनों देशों की सरकारों के बीच सीमा पार रेलवे परियोजनाएं शुरू करने के लिए सहमत बनी। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार, 29 सितंबर को इस बात का ऐलान किया। ये भारत और भूटान के बीच ऐसी पहली क्रॉस बॉर्डर रेल परियोजना है। ये रेल परियोजना दोनों देशों के कई हिस्सों को जोड़ेगी और इससे दोनों ही देशों के लोगों को फायदा होगा।


इन शहरों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी


भारत और भूटान के बीच रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर हुई डील के तहत पश्चिम बंगाल के बानरहाट को भूटान के समत्से से जोड़ा जाएगा। साथ ही दूसरी लाइन असम के कोकराझार को भूटान के गेलेफू से जोड़ेगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस रेल परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि ये भूटान के साथ रेल कनेक्टिविटी की परियोजनाओं का पहला सेट होगा। इस संपर्क के लिए समझौता ज्ञापन पर पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कहा ये परियोजना भूटान के दो अहम शहरों को जोड़ रही है। एक गेलेफू है जिसे माइंडफुलनेस सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। और दूसरा समत्से, जो एक औद्योगिक शहर है। ये दोनों परियोजनाएं भारतीय रेलवे के कोकराझार और बनारहाट नेटवर्क से शुरू होंगी।


कितना होगा खर्च


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जानकारी दी है कि भारत-भूटान के बीच रेल परियोजना के लिए अनुमानित निवेश लगभग 4033 करोड़ रुपये है। इस रेल परियोजना की कुल लंबाई लगऊग 90 किलोमीटर है। 89 किलोमीटर का रेलवे नेटवर्क बनाया जाएगा। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular