Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'भय बिनु होइ न प्रीति', एयर मार्शल एके भारती ने रामचरित मानस...

‘भय बिनु होइ न प्रीति’, एयर मार्शल एके भारती ने रामचरित मानस के जरिए पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

fok-media-samman-samaroh


Air Marshal AK Bharti On Pakistan: ‘विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति।’ यह पंक्ति गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस से ली गई है। जिसमें श्रीराम समुद्र को चेतावनी देते हैं कि विनम्रता से काम न चले तो भय दिखाना जरूरी है। दरअसल, 11मई को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल एके भारती ने इसी दोहे का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। साथ ही, उन्होंने इस दोहे के जरिए दुनिया को एक खास संदेश भी दिया। 


पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश


मंगलवार 11मई को नई दिल्ली में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल एके भारती शामिल थे। इस दौरान एयर मार्शल भारती ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी देते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उस दौरान उन्होंने कहा ‘हमारी लड़ाई सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ थी। लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवादियों का साथ देना सही समझा। इसलिए उन्हें जवाब देना जरूरी था।’


प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पाकिस्तानी हताहतों और विमानों की संख्या के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया ‘लाशें गिनना हमारा नहीं पाकिस्तान का काम हैं। हमारा काम सिर्फ लक्ष्य को नष्ट करना है। यह बयान उनकी दृढ़ता और आत्मविश्वास को दर्शाता है। अपने इस बयान को स्पष्ट करते हुए एयर मार्शल भारती ने रामचरितमानस के दोहे “भय बिनु होइ न प्रीति” का जिक्र किया। उन्होंने कहा जब कोई काम विनम्रता और संवाद से ना हो, तो अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना आवश्यक हो जाता है।


भारत को दिया शांति और शक्ति का संदेश


एयर मार्शल एके भारती ने अपने बयान के जरिए  भारत के तीन प्रमुख संदेशों को रेखांकित किया। भारत ने स्पष्ट किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखेगा। यानी भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करेगा। इसके अलावा भारत शांति और संवाद का पक्षधर है। लेकिन उकसावे का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular