Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण में आ सकती...

भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण में आ सकती है ये दिक्कत

fok-media-samman-samaroh


Mehul Choksi Arrest: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी को आखिकार बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेहुल चोकसी को 12अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी की ये गिरफ्तारी केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI के आग्रह पर हुई है। अब जब मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया जा चुका है तब सबके मन में सवाल उठ रहा है कि उसे भारत कब लाया जाएगा। क्या मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद उसके भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। क्या बेल्जियम सरकार चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी देगी। इस खबर में आपको इन्हीं सारे सवालों के जवाब मिलेंगे।


मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी बीते शनिवार को की गई है। भारतीय जांच एजेंसियों CBI और ED के कहने पर बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी के प्रत्यपर्ण के लिए यह कदम उठाया है। बेल्जियम में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उसे भारत लाया जा सकता है।


प्रत्यर्पण में आ सकती है दिक्कत


आपको बता दें कि भारत और बेल्जियम के बीच प्रत्यर्पण समझौता है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा था। उसने बेल्जियम का ‘F Residency Card’ हासिल कर लिया है। चूंकि मेहुल चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। लिहाजा उसे यूरोपीय देशों में बिना बाधा आने-जाने की आजादी मिल सकती है। इतना ही नहीं, प्रत्यर्पण के आवेदन के बाद वह देश बदल सकता है।


इसके अलावा मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद उसके भारत प्रत्यर्पण में दूसरी बड़ी बाधा उसका स्वास्थ्य हो सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने भारत में उसके खिलाफ मुकदमे का सामना करने को लेकर अपनी सेहत का हवाला दिया था। जिसमें उसने दावा किया था कि वह ल्यूकीमिया नामक बीमारी से ग्रस्त है जो एक प्रकार का बल्ड कैंसर है। मेहुल चोकसी ने अपने हलवनामे में बताया था कि इसलिए वह यात्रा करने में 100प्रतिशत अक्षम है।


मेहुल चोकसी पर क्या है आरोप?


आपको बता दें कि हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। साल 2018की शुरुआत में मेहुल चौकसी ने बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाया था। इस फ्रॉड के सामने आने के बाद PNB ने जनवरी 2018में पहली बार मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और उनके दूसरे साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भारत का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला था। जिसमें मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी आरोपी हैं। नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में बंद और कई बार उसकी जमानत रद्द हो चुकी है। वहीं, अब मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारत मेहुल चोकसी और नीरव मोदी दोनों को भारत लाने की कोशिश में लगा हुआ है। ताकि, उन्हें यहां लाकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके। आपको क्या लगता है कि भारत मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी को भारत लाने में कामयाब हो पाएगा

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular