spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभगवा गमछा बांधकर किया नामांकन... उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतरे...

भगवा गमछा बांधकर किया नामांकन… उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतरे ये उम्मीदवार, जानें क्या हैं उनकी पहचान?

fok-media-samman-samaroh


Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए और विपक्षी INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु के सीनियर बीजेपी नेता सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है। वहीं इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और गोवा के पूर्व लोकायुक्त जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बीच एक और उम्मीदवार का नाम सामने आया है। इस उम्मीदवार का नाम राज प्रकाश है।


उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राज प्रकाश ने शुक्रवार, 22 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दर्ज किया। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। अधिकारियों के सामने सिर पर भगवा गमछा और हाथ में एक बड़ा सा बैनर लिए थे। इस बैनर में उनका नाम और उनकी कुछ तस्वीरें भी थीं।


कब होगा चुनाव?


उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होना है। इस चुनाव में एनडीए और INDIA गठबंधन के उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऐसे में कई दिलचस्प उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। उनमें से एक निर्दलीय उम्मीदवार राज प्रकाश का है।


कब होगी विजेता की घोषणा?


उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तारीख शुक्रवार यानी 22 अगस्त है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 25 अगस्त है। 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular