spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHब्राजील की मॉडल भारतीय वोटर लिस्ट में शामिल, राहुल गांधी ने चुनाव...

ब्राजील की मॉडल भारतीय वोटर लिस्ट में शामिल, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से किया सवाल

fok-media-samman-samaroh


Rahul Gandhi Hydrogen Bomb: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया। राहुल ने हरियाणा की वोटिंग लिस्ट में 25 लाख से ज्यादा फर्जी वोटर्स होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट दिया। आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा में वोटिंग लिस्ट के लिए कैसे जोड़ा गया। एक मॉडल का नाम कई जगह वोटिंग लिस्ट में है। हरियाणा की मतदाता सूची में ये महिला कैसे आई? इस ब्राजीलियन मॉडल का नाम मैथ्यूज फेरारो बताया जा रहा है।


चुनाव आयोग ने उठाया सवाल


राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ वोटर हैं, इनमें से 25 लाख वोटों की वोटों की चोरी हुई। इसके लिए फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया गया। क्यों एक महिला की तस्वीर 100 जगह पर है, 12.5 प्रतिशत हरियाणा में फर्जी वोटर थे। इसलिए कांग्रेस हार गई। हालांकि, चुनाव आयोग के अनुसार, राहुल गांधी ने पहले हरियाणा की वोटर लिस्ट पर आपत्ति क्यों नहीं जताई थी? हरियाणा की वोटर लिस्ट के खिलाफ एक भी शिकायत नहीं आई है।


बीजेपी के हजारों दो राज्यों में डालते हैं वोट- राहुल गांधी


वहीं, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के हजारों वोटर उनके नेता यूपी में भी वोट करते हैं, वो हरियाणा में भी वोट करते हैं। दालचंद यूपी के मंत्री के साथ बैठे हैं सरपंच हैं, यही आदमी और उनका बेटा यशवीर हरियाणा में आए और यहां भी वोटिंग किया। पिता का नाम बदल गया। बीजेपी नेता के हजारों नेता बीजेपी के लिए यूपी में वोट डालते हैं और हरियाणा में भी वोट कर रहे हैं, जो वोट चोरी के पक्के सबूत हैं।


चुनाव आयोग ने किया सीसीटीवी डिलीट- राहुल गांधी


राहुल ने कहा कि सभी वोटर 104 और 103 मकान में ही रह रहे हैं। ये किस चीज की लिस्ट है, चुनाव आयोग के पास डाटा है कि ये किसके नाम हैं। चुनाव आयोग को ये बताना होगा कि कई बार एक महिला 223 बार एक ही बूथ पर नजर आई। यही कारण है कि चुनाव आयोग ने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया, क्योंकि कई बार लोगों ने वोट डाले। इसके कई उदाहरण हैं। ऐसा वो क्यों कर रहे हैं, क्योंकि वो एक स्पेस क्रिएट करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी है। ममता, दुर्गा, संगीता, मंजू कोई इनको नहीं जानता था, वो आ गईं और कहा मेरा नाम दुर्गा है और वोट कर दिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular