spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'बिहार में फिर से जंगलराज लाने की कोशिश...', RJD पर वार करते...

‘बिहार में फिर से जंगलराज लाने की कोशिश…’, RJD पर वार करते हुए मुजफ्फरपुर में बोले अमित शाह

fok-media-samman-samaroh


Amit Shah On RJD: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से महज चार दिन बाकी है। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर की जनसभा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जबरदस्त हमला बोला। शाह ने RJD को ‘जंगलराज’ का प्रतीक बताते हुए चेतावनी दी कि यदि महागठबंधन सत्ता में आया, तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ‘अपहरण, रंगदारी और खून’ के लिए तीन नए मंत्रालय खुल जाएंगे। वहीं, अब शाह का यह प्रहार बिहार की सियासत को और गरमा रहा है।


महागठबंधन पर अमित शाह का तंज


बता दें, रविवार दोपहर मुजफ्फरपुर के मोटिपुर शुगर मिल ग्राउंड पर NDA की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में अमित शाह ने हजारों समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने RJD-कांग्रेस-विकासशील इंसान पार्टी के महागठबंधन को थगबंधन करार देते हुए कहा ‘यदि मुजफ्फरपुर की जनता RJD को वोट देगी, तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और बिहार में अपहरण, रंगदारी और हत्या के लिए अलग-अलग मंत्रालय बन जाएंगे। लालू-राबड़ी राज में यही तो हुआ था जंगलराज का राज।’ शाह ने जोर देकर कहा कि NDA के वोट से ही बिहार को इस “जंगलराज” से बचाया जा सकता है।


अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा ‘लालू जी अपने बेटे को CM बनाना चाहते हैं, सोनिया जी अपने बेटे को PM। लेकिन दोनों कुर्सियां खाली नहीं हैं – एक पर नरेंद्र मोदी जी विराजमान हैं, तो दूसरी पर नीतीश कुमार।” उन्होंने महागठबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चारा घोटाला, बिटुमेन और लैंड-फॉर-जॉब्स जैसे मामलों का जिक्र किया। जनसभा में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगे, और शाह ने वादा किया कि NDA सत्ता में आने पर बिहार को विकास का नया अध्याय देंगे।


बिहार लालटेन युग में जी रहा था, लेकिन…


अमित शाह का यह हमला RJD के 1990-2005 के शासनकाल पर है, जब बिहार में अपहरण, रंगदारी और हत्याओं की घटनाएं चरम पर थीं। आंकड़ों के अनुसार, उस दौर में प्रतिदिन औसतन 10-15 अपहरण दर्ज होते थे और कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि निवेशक भागने लगे थे। शाह ने कहा ‘RJD राज में बिहार लालटेन युग में जी रहा था – न बिजली, न सड़कें, न रोजगार। अब NDA ने बिहार को पटरी पर ला दिया है।’ उन्होंने NDA के पिछले वादों जैसे हर जिले में फैक्ट्री लगाना—का जिक्र किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular