spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार में NDA की बंपर जीत पर अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया,...

बिहार में NDA की बंपर जीत पर अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- घुसपैठियों को मिला जवाब

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिजल्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है। रुझानों में एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं महागठबंधन मजह 33 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। कई बड़े नेताओं के सामने तो सीट बचाने की चुनौती बनी हुई है। वहीं, बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। इस  जीत के करीब होने से एनडीए में खुशी की लहर है। इस जीत से गृह मंत्री अमित शाह भी खुश नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। 


घुसपैठियों को मिला जवाब- अमित शाह


अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।


आखिरी पायदान पर कांग्रेस- शाह


अमित शाह ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है। इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।


विकसित बिहार का संकल्प


गृह मंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक बिहार की जनता को कोटि-कोटि नमन। बिहारवासियों की ओर से एनडीए को ये प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर काम किया है। वहीं, नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। ये जनादेश विकसित बिहार के संकल्प के लिए है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular