spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार का अजीबो गरीब मामला, मंडप से दुल्हे का हुआ अपहरण, नाच...

बिहार का अजीबो गरीब मामला, मंडप से दुल्हे का हुआ अपहरण, नाच पार्टी पर लगा आरोप

fok-media-samman-samaroh


Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान करने वाली खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले में शादी के मंडप से दूल्हे का अपहरण कर लिया गया। यह घटना शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे हुई। आरोप बारात में मनोरंजन के लिए बुलाई गई लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों पर लगा है। जिन पर दूल्हे के साथ-साथ दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मारपीट और लूटपाट का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक दूल्हे की बरामदगी नहीं हुई है।


 


पुरी घटना का विवरण


खबरों के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा के बेटे की बारात गोपालगंज आई थी। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच पार्टी बुलाई थी। नाच-गाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। और लौंडा नाच पार्टी के सभी लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। जहां उन्होंने दुल्हन, उसकी मां और अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की। जिस दौरान कई लोग घायल हो गए। हमलावरों ने घर में घुसकर आभूषण और कीमती सामान लूट लिया और मंडप में बैठे दूल्हे को जबरन गाड़ी में बिठाकर अगवा कर लिया। दूल्हे के अपहरण के बाद शादी का खुशी भरा माहौल मातम में बदल गया। दुल्हन और उसके परिजन सदमे में हैं। स्थानीय लोग इस घटना से काफी हैरान हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


 


पुलिस की कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दूल्हे को ठीक-ठीक बरामद करने के लिए गोपालगंज, बरौली और सिवान पुलिस की संयुक्त टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने लौंडा नाच पार्टी के कुछ संदिग्ध सदस्यों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्य कर दिए हैं। लेकिन, अभी तक कोई ठोस सबुत नहीं मिली है। ताजा खबर के अनुसार, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी कर दी है। दूल्हे की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दूल्हे को बरामद कर लिया जाएगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular