spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबरेली बवाल के बाद CM योगी ने दी दंगाईयों को चेतावनी, बोले-...

बरेली बवाल के बाद CM योगी ने दी दंगाईयों को चेतावनी, बोले- मौलाना भूल गया कि…

fok-media-samman-samaroh


Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ। इस हिंसा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि कल (26 सितंबर) बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है, उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लगाया जाएगा।


दंगा करने वाले को दी चेतावनी


साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगा करने से पहले सोचेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि व्यवस्था को रोकने का ये कैसा तरीका है। 2017 से पहले यूपी में यही चलन था, लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया। प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है।


पिछली सरकार पर लगाया आरोप


सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में दंगाइयों को सीएम आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था। दंगाइयों की आवभगत होती थी और पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता सेल्यूट करती थी। सत्ताधारी लोग उनके कुत्ते के साथ हाथ मिलाया करते थे।  आपने ऐसे बहुत दृश्य देखे होंगे कि कैसे सत्ता का मुखिया एक माफिया के कुत्ते से हाथ मिलाकर खुद को गौरवान्वित महसूस करता था। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular