spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबंगाल की खाड़ी में भारत के रची गई बड़ी साजिश! बांग्लादेश का...

बंगाल की खाड़ी में भारत के रची गई बड़ी साजिश! बांग्लादेश का प्लान हुआ फेल

fok-media-samman-samaroh


Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जहां एक तरफ भारत विरोधी प्रदर्शन तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ समुद्र में भी तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले 2 महीने से भारत ने एक तरह के असामान्य पैटर्न को नोट किया गया है। बंगाल की खाड़ी में लगातार बड़ी संख्या में बांग्लादेश की मछली पकड़ने वाली नौकाएं भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर रही है।


बंगाल की खाड़ी में हुई घटना


ये मामला 15 दिसंबर, 2025 को उस वक्त सामने आई जब बांग्लादेश नौसेना के एक गश्ती पोत ने 16 मछुआरों को ले जा रहे एक भारतीय ट्रॉलर को टक्कर मार दी। इससे वजह से वह पलट गया। घटना ऐसे समय में सामने आया जब फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले बांग्लादेश में भारत-विरोधी भावनाएं तेज हो गई।


यूनुस ने किया था दावा


शेख हसीना सरकार के तख्तापलटन के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश ने विशेष रूप से बंगाल की खाड़ी से भारत मे अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की। यूनुस पहले ये दावा भी कर चुके हैं कि बांग्लादेश पूरे क्षेत्र में महासागर का संरक्षक है, जिसे लेकर भारत में असहजता है।


घटना बना चिंता का कारण


इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास मछली पकड़ने वाले भारतीय मछुआरों की सुरक्षा को लेकर चिंता कारण बन चुका है। ये तनाव उस समय और बढ़ गया जब पता चला कि बांग्लादेश नौसेना के एक जहाज ने सीमा के पास पश्चिम बंगाल के 16 मछुआरों को ले जा रहे भारतीय ट्रॉलर को टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेशी जहाज की लाइटें बंद थीं, जिससे रात में भारतीय ट्रॉलर उसे देख नहीं सका।


मछुआरों को मारने की कोशिश


FB Parmita नाम का यह ट्रॉलर पलट गया, जिससे सभी मछुआरे समुद्र में जा गिरे। भारतीय तटरक्षक बल ने 11 मछुआरों को बचाया। 5 अब भी लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया गया है कि एक मछुआरे की भाले जैसे हथियार से हत्या कर दी गई। बचे हुए मछुआरों ने आरोप लगाया है कि ट्रॉलर पर सवार सभी लोगों को मारने की कोशिश की गई। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular