spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपुलिस दीक्षांत परेड समारोह में सीएम सैनी ने किए कई बड़े ऐलान,...

पुलिस दीक्षांत परेड समारोह में सीएम सैनी ने किए कई बड़े ऐलान, जेल वार्डन और हेड वार्डन को दिया उपहार

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस दीक्षांत परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही सीएम सैनी ने कार्यकम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस दीक्षांत परेड समारोह के ऐतिहासिक क्षण का हम सब साक्षी बन रहे हैं। इस नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी में पहले दीक्षांत परेड का हिस्सा बनकर गर्व की अनुभूति हो रही है।


सीएम सैनी ने इस बैच में शामिल 116सहायक अधीक्षक और वॉर्डन को हार्दिक बधाई। जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं बल्कि यह स्थान सुधार, पुनर्वास और मानवीय परिवर्तन की प्रयोगशाला है। हमारी सरकार जेल सुधारों, बंदी कल्याण और आधुनिक कारागार प्रबंधन को निरंतर सशक्त बना रही है। यह प्रशिक्षण आपको केवल एक कर्मचारी नहीं बल्कि एक संवेदनशील, विवेकशील और उत्तरदाई अधिकारी बनने की दिशा में अग्रसर है। वर्ष 2025में इस ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना मेरे द्वारा ही की गई।


सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश की जेलों में चलाए जा रहे हैं रेडियो जेल स्टेशन और लाइब्रेरी बनाई गई है। नव प्रशिक्षित कर्मी अपने कार्यकाल में सत्य निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्य परायण को सर्वोपरि रखें। साथ ही सीएम सैनी ने जेल वार्डन और हेड वार्डन के भत्तों को पुलिस कांस्टेबल को मिलने वाले भत्तों के समान करने की घोषणा की। जेल वार्डन को मिलने वाला राशन भत्ता 600रुपए प्रतिमाह को बढ़ाकर 1500 किया जाता है। कन्वेंस अलाउंस को बढ़ा करके 50रुपए प्रति माह से 720रुपए प्रतिमाह किया है। वर्दी भत्ता को भी बढ़कर साढ़े 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष करने की घोषणा की।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular