Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी ने हिसार-अयोध्या की फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, कहा- निरंतर...

पीएम मोदी ने हिसार-अयोध्या की फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, कहा- निरंतर विकास, तेज विकास यही भाजपा सरकार का मंत्र है

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Hisar: हरियाणा के हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। भाषण की शुरूआत में पीएम ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया।


पीएम मोदी ने कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका जीवन संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है। उन्होंने कहा कि हर दिन, हर फैसला, हर नीति बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाएं इनके जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है। इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास यही भाजपा सरकार का मंत्र है।


हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular