Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी ने मन की बात में कई मुद्दों पर दिया जोर,...

पीएम मोदी ने मन की बात में कई मुद्दों पर दिया जोर, जल संरक्षण को लेकर दिए अहम संदेश

fok-media-samman-samaroh


Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना देश और दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। कोरोना संकट से निकलने के बाद उम्मीद थी कि दुनिया सामान्य होगी, लेकिन पड़ोस में चल रहे युद्ध ने हालात और जटिल कर दिए हैं। उन्होंने खाड़ी देशों में रहने वाले लाखों भारतीयों की मदद करने के लिए उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएं और सरकारी एडवाइजरी का पालन करें।


ज्ञान भारतम सर्वे का महत्व


पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे का महत्व भी बताया। यह सर्वे देशभर की पांडुलिपियों यानी manuscripts के बारे में जानकारी जुटाने के लिए है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अगर उनके पास कोई manuscript है या जानकारी है, तो उसे ज्ञान भारतम ऐप पर साझा करें। अरुणाचल प्रदेश के नामसाई के चाओ नंतिसिन्ध लोकांग जी और अमृतसर के अमित सिंह राणा ने ताई और गुरुमुखी लिपि में पांडुलिपियां साझा की हैं।


युवाओं की भूमिका पर दिया जोर


प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ रहा है। उन्होंने उन सभी युवाओं की सराहना की जिन्होंने निबंध और सुझाव साझा किए।


खेलों में बड़ी उपलब्धियों को किया शेयर


खेलों के क्षेत्र में भी पीएम मोदी ने बड़ी उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत ने T20 विश्व कप में जीत हासिल की, वहीं जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने लंबे समय बाद अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। टीम के कप्तान पारस डोगरा और युवा गेंदबाज आकिब की प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है, और फुटबॉल जैसे खेल भी लोकप्रिय हो रहे हैं।


योग दिवस का किया जिक्र


पीएम मोदी ने स्वास्थ्य और फिटनेस पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग दिवस जल्द ही आने वाला है और लोगों को खाने में तेल की मात्रा घटाने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। अंत में उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को बताया। गर्मियों की शुरुआत में जल संचय और तालाबों की सफाई जैसे कामों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से जल संरक्षण और अधिक प्रभावी बनता है। पीएम मोदी का संदेश था कि देश के हर नागरिक को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एकजुट रहकर आगे बढ़ना चाहिए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular