spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च, बोले- भारत के पास रुकने-थमने...

पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च, बोले- भारत के पास रुकने-थमने का समय नहीं

fok-media-samman-samaroh


PM Modi Launches Semiconductor Mission: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च हो गया है। इस दौरान पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि नोएडा सेमीकंडक्टर का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। इससे ग्लोबल चिप इकोसिस्टम में भारत की मौजूदगी बढ़ेगी।


पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने लाल किले से भी कहा है कि भारत के पास रूकने का, थमने का वक्त नहीं है। साल 2026 की शुरुआत से ही भारत ने इस दिशा में कदम तेज कर दिया है। 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से देश के लाखों युवा जुड़े।


पीएम मोदी ने क्या कहा?


पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब ये सप्ताह भी भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है। ग्लोबल एआई इमपैक्ट समिट में दुनिया के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। इस समिट में दुनिया ने भारत के एआई सामर्थ्य को देखा, विजन को समझा और सराहना की। ये समिट शुक्रवार को ही समाप्त हुई है और अब हम यहां भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जुड़े इतने बड़े कार्यक्रम का साक्षी बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों पहलुओं पर एक साथ काम कर रहा है।


भारत बनेगा सेमीकंडक्टर का हब


पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी के लिए ये गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश भी भारत के सेमीकंडक्टर का बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। एचसीएल और फॉक्सकॉन की ये नया प्लांट, टेक्नोलॉजी पावरहाउस के रूप में यूपी की नई पहचान को मजबूत करेगा। PM मोदी ने कहा कि भारत को चीप बनाने की दिशा में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए भारत में सेमीकंडक्ट इकोसिस्टम का निर्माण करना है। भारत जैसा लोकतांत्रिक देश, दुनिया का एक भरोसेमंद दोस्त है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular