Bihar News:बिहार के पटना के पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना सामने आई है।इलाज कराने आए व्यक्ति पर अपराधियों ने हमला कर दिया। उसका इलाज किया जा रहा है। हमले करने के बाद बदमाश मौके से फरारा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटना SSP के मुताबिक, “पैरोल पर बाहर एक कैदी को इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे अस्पताल के अंदर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसका इलाज चल रहा है। जांच जारी है।









