Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'पाकिस्तानियों को ढूंढकर वापस भेजें', पहलगाम आंतकी हमले पर अमित शाह ने...

‘पाकिस्तानियों को ढूंढकर वापस भेजें’, पहलगाम आंतकी हमले पर अमित शाह ने सभी CM को दिया आदेश

fok-media-samman-samaroh


Amit Shah On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। उन्होंने अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें तुरंत वापस भेजने का आदेश जारी किया है।  


बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल समेत कई बड़ें केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।


सिंधु जल संधि को लेकर भेजा नोटिस


मालूम हो कि मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को भारत सरकार ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक की। इस बैठक में भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को रोकने का आदेश दिया। वहीं, अब औपचारिकता निभाते हुए भारत ने पाकिस्तान को एक पत्र लिखा। इस पत्र में सिंधु जल संधि को निलंबित करने की सूचना गी गई है। पत्र के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को सिंधु जल संधि में बदलाव करने के लिए एक नोटिस दिया है। 


भारत सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि का उल्लंघन किया है। इस वजह से संधि की कई मूल बातों में बदलाव आ गए हैं। इसलिए इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। भारत का कहना है कि किसी भी संधि को सही भावना के साथ लागू करना चाहिए। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से ऐसा कुछ नहीं हुआ। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। जो भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया है।


भारत ने लिए थे बड़े फैसले


1. भारत-पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया। यानी अब उस रास्ते से आवाजाही बंद।


2. पाकिस्तानियों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द। अगले 48घंटे में देश छोड़ने का आदेश।


3. इंडस वॉटर ट्रीटी (सिंधु जल संधि) को रोक दिया है।


4. पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास और भारत में मौजूद पाकिस्तान का दूतावास बंद।


5. अगले 7 दिन में पाकिस्तानी राजनायिकों को देश छोड़ने का आदेश।


पाकिस्तान की NSC की बैठक में लिए ये फैसले


बीते दिन पाकिस्तान ने भारत के सिंधु जल संधि को रोकने वाले फैसले को खारिज कर दिया है। बैठक में कहा गया है कि सिंधु जल संधि एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। इसलिए इसे लेकर एकतरफा फैसला नहीं किया जा सकता। अगर फिर भी भारत अपनी तरफ से इस संधि पर रोक लगाता है तो इसे युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा। पाकिस्तान ने NSC की बैठक में भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है और अगले 48घंटे में भारतीयों को पाकिस्तान छोड़ने का आदेस दिया है। साथ ही, सभी भारतीय नागरिकों का वीज़ा भी रद्द करने का फैसला किया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular