Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपहलगाम हमले के बीच कांग्रेस सांसद चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए...

पहलगाम हमले के बीच कांग्रेस सांसद चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, BJP ने घेरा तो दिया ये जवाब

fok-media-samman-samaroh


Charanjit Singh Channi Statement: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने 2016की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया है। उनके इस सवाल से एक नया विवाद शुरु हो गया है। हाल ही में चन्नी ने केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा ‘हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा?’ उनका कहना है कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। लेकिन हमने कुछ दिखा नहीं, किसी को कुछ पता नहीं चला। वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहा ‘मैंने सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सूबत नहीं मांगे हैं।’


चरणजीत सिंह चन्नी का विवादित बयान


बता दें, दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साल 2016की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा ‘आज तक मुझे यह पता नहीं चला कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई?  पाकिस्तान में किस इलाके में ये स्ट्राइक की गई, इसमें कितने लोग मारे गए? उन्हें कुछ भी नहीं पता है। इसलिए उन्होंने हमेशा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं।’


चरणजीत सिंह चन्नी ने पहलगाम हमले पर बात करते हुए कहा ‘लोग सरकार से यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अब कुछ बड़ा होगा। लेकिन धीरे-धीरे उनकी उम्मीदें भी टूटती जा रही है। क्योंकि यहां सिर्फ बातें हो रही हैं।’ उन्होंने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए लोगों का वीजा रद्द करना या सिंधु जल संधि को रोकने जैसे इन कदमों से कुछ नहीं होने वाला।’ उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की हैं।


बीजेपी ने किया  तीखा पलटवार


चन्नी के इस बयान पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी ने इस बयान को भारतीय सेना का अपमान और और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपमान करना बताया है। उन्होंने  कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना रवैये का सबूत बताया है।


इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान परस्त पार्टी’ करार दिया है। उन्होंने कहा ‘खालिस्तानियों का बचाव करने वाले चन्नी अब सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं। डीजीएमओ ने आधिकारिक तौर पर इन हमलों की पुष्टि की थी। यह बयान सेना का मनोबल तोड़ने वाला है।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular