Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर दिखा लोगों का गुस्सा,...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर दिखा लोगों का गुस्सा, ‘All Eyes On Pahalgam’ से लेकर क्रिकेटर्स ने की ये मांग

fok-media-samman-samaroh


Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले ने सबको हिला दिया है। दरअसल, पहलगाम में सुंदर वादियों और घाटियों को आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में अभी तक 27 मासूम लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाडिंयों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े की फोटो वायरल हो रही है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर ‘All Eyes On Pahalgam’ काफी ट्रेंड कर रहा है।


वादियों में प्रेम कहानी ने तोड़ा दम


दरअसल, बीते दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। आतंकियों ने वहां घूमने आए पर्यटकों को अपना निशाना बनाते हुए उन्हें गोलियों से भून दिया। इसी गोलीबारी में नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को गोली लग गई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। बता दें, विनय नरवाल की शादी इसी साल 02 अप्रैल को हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए कश्मीर घूमने आए थे। लेकिन ये हादसा हो गया।


बता दें, सोशल मीडिया पर विनय नरवाल की हत्या की खबर और उनकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विनय नरवाल की हत्या के बाद उनका शव जमीन पर पड़ा है। लेकिन उसके साथ बैठई उनकी पत्नी को भी देखा जा सकता है। फोटो देखकर साफ पता चला रहा है कि विनय की हत्या से उनकी पच्नी को कितना दुख पहुंचा है। एक यूजर इस फोटो पर लिखा कि महिला की चुप्पी उनके आंसुओं से ज्यादा बोल रही है।


ट्रेंड हो रहा है ‘All Eyes On Pahalgam’


जब से इस कपल की फोटो वायरल हुई है, तब से लोग इसे देखकर दुख जता रहे है। लोगों का खून खौल रहा हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक लाइन काफी ट्रेंड कर रही है। लाइन है ‘All Eyes On Pahalgam’ गुस्से से आगबबूला हुए लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।


क्रिकेट टीम का गुस्सा


पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कई लोगों ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाडिंयों ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। बताते चले इस कड़ी में विराट कोहली का नाम शामिल है। उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली हैं। मैं इस जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं।’ विराट ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने पीड़ितों को न्याय मिलने की मांग की है। 


शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने क्या कहा?


इस कड़ी में शुभमन गिल ने भी पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा  उनकी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’ इसके अलावा उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


BCCI का बड़ा फैसला


इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए BCCI ने एक बड़ा फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के दौरान सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैच खेलेंगे। इसी के साथ आज के आईपीएल मैच में कोई आतिशबाजी नहीं। होगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular