spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपटना साहिब गुरुद्वारा में माथा टेक CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर...

पटना साहिब गुरुद्वारा में माथा टेक CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा

fok-media-samman-samaroh


Bihar Election 2025:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बिहार विधानसभा में प्रचार अभियान जारी है। अपने तूफानी प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सबसे पहले तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब में माथा टेका और बिहार व देश की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुपर्व के इस पावन दिन पर पवित्र पटना साहिब में आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं। बिहार की यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पूरे देश को प्रेरित करती है। अपने प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुला गांधी पर तीखा हमला बोला ओर कहा कि वह अपने चुनावी प्रचार अभियान में अब सेना को भी कीचड़ में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।


पवित्र पटना साहिब में शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री ने अरवल, गया शहर और औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभाओं को संबोधित किया। इन कार्यक्रमों के दौरान जनता में उत्साह देखने को मिला, वहां लोग नारे लगाते मिले कि ‘बिहार पकड़ चुका है रफ़्तार, जनता मांगे फिर से एनडीए सरकार।’ इस प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी दमदार उपस्थिति थी।


विपक्ष पर CM रेखा गुप्ता का तीखा हमला


विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया वक्तव्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही दल हैं जो वर्षों तक जातीय राजनीति में लिप्त रहे हैं और अब सेना को भी इस कीचड़ में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग विदेशों में देश की छवि खराब कर सकते हैं, अब देश की सेना पर पर सवाल उठा सकते हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर सकते हैं और भगवान राम के अस्तित्व तक को नकार सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए कहने को बस इतना ही काफी है कि उन्हें डूबने के लिए पूरे तालाब की नहीं, एक मुट्ठी पानी ही काफी है।


मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद वालों के बारे में सब कहते हैं कि ऐसा कोई ‘सगा’ नहीं, जिसे इन लोगों ने ‘ठगा’ नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी पशुओं के चारे तक को खाने से पीछे नहीं हटे, वे आज जनता को झूठ और भ्रम का चारा खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है और इनकी चालों में आने वाली नहीं। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि बिहार ने एक समय ‘जंगलराज’ का दौर देखा था, साथ ही अंधकार, अपराध और भ्रष्टाचार का युग। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को उस दौर से निकालकर कानून-व्यवस्था और विकास की नई राह पर आगे बढ़ाया है।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बिहार की जनता जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारकर विकास और सुशासन को अपना रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित राजनीति की नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular