spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपटना में खौफनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों...

पटना में खौफनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत

fok-media-samman-samaroh


Bihar Road Accident: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में बेलदारी चक पुल पर गुरुवार देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा घायल युवक अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन खून से लथपथ चार युवकों का मंजर देख सभी सन्न रह गए। मृतकों की पहचान दुखन कुमार (22), रवि कुमार (25), सूरज कुमार (18) और विकास कुमार (30) के रूप में हुई। सभी गौरीचक के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।


पुलिस ने शुरू की जांच, गाड़ियां जब्त


हादसे की सूचना मिलते ही गौरीचक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular