Fauja Singh: पंजाब के जालंधर में 114वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह की हिट-एंड-रन हादसे में मौत के मामले में देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी, 30वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों, को करतारपुर के दासूपुर गांव से पकड़ा गया। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर गाड़ी (पंजीकरण नंबर पीबी 20सी 7100) भी बरामद कर ली है। पूछताछ में अमृतपाल ने हादसे की जिम्मेदारी स्वीकार की और बताया कि उसे नहीं पता था कि टक्कर फौजा सिंह से हुई थी। वह अब कोर्ट में पेश होने के लिए तैयार है।
पकड़ा गया फौजा सिंह हिट एंड रन केस का अपराधी, फॉर्च्यूनर से टक्कर के बाद हुआ था फरार
RELATED ARTICLES









