spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे’, पाकिस्तान की धमकियों पर पीएम मोदी का करारा...

‘न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे’, पाकिस्तान की धमकियों पर पीएम मोदी का करारा जवाब

fok-media-samman-samaroh


Independence Day 2025 Live: भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना है। अग्रेजी हुकमत से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल पहले सेमीकंडक्टर की फाइल दब गई थी। लेकिन अब मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर बाजार में आएगा। चार और सेमीकंडक्टर प्लान को हरी झंडी दी गई है। लेकिन इस साल के अंत तक भारत की बनी हुई, भारत में बनी हुई भारत के लोगों द्वारा बनी हुई सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में आ जाएंगी. ऊर्जा के क्षेत्र में हम सब जानते हैं कि एनर्जी के लिए बहुत सारे देशों पर निर्भर हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस के लिए हमें लाखों करोड़ों रुपयों खर्च करने पड़ते हैं। हमें इस संकट से देश को आत्मनिर्भर बनाना है। आज 11 वर्ष में सोलर एनर्जी 30 गुना बढ़ चुकी है।


दुश्मन को भी पता नहीं चला कि कौन-कौन से हथियार थे- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी ने हमें गरीब बना दिया था। आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। इसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए रखने बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा कि मेड इन इंडिया ने कमाल कर दिया। दुश्मन को भी पता नहीं चला कि कौन-कौन से हथियार थे। अगर हम आत्मनिर्भर ना होते, क्या ऑपरेशन सिंदूर इतनी तीव्र गति से कर पाते। पता नहीं कौन साजो-सामनान मिलेगा, इसकी चिंता बनी रहती। लेकिन हमें मेड इन इंडिया की शक्ति सेना के हाथ में दी इसलिए बिना चिंता, बिना रुकावट, बिना हिचकिचाहट, हमारी सेना अपना पराक्रम करती रही. ये पिछले 10 साल से लगातार डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का मिशन लेकर चले हैं।


आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं- पीएम मोदी


देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुंदर के तट हो या घनी आबादी वाले क्षेत्र हर तरफ से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है। एकता की भावना को देश मजबूती दे रहा है। संविधान प्रकाश स्तंभ बन देश को प्रकाश दे रहा है। ये सामूहिक सिद्धियों का पर्व है। लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं। हमने धारा 370 की दीवार गिराकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।


न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे: लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त का विशेष महत्व भी देख रहा हूं। आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी और पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस तरह कत्लेआम किया। धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया। पत्नी के सामने पति को गोलियां, बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।


पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। देश के सीने को झलनी कर दिया गया है। हमने आतंक को और आतंकी को पालने-पोसने वालों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे। वो मानवता के समान दुश्मन हैं. उनमें कोई फर्क नहीं है। भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है। न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे अर्से से हो रही है। लेकिन हम इसे नहीं सहेंगे। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular