spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनॉर्थ ईस्ट में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर, 19 लोगों की मौत;...

नॉर्थ ईस्ट में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर, 19 लोगों की मौत; हजारों लोग हुए बेघर

fok-media-samman-samaroh


North East Weather: केरल में मानसून की दस्तक के बाद से भारी बारिश और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। असम, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम जैसे राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है। जिस वजह से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इस दौरान करीब 19लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 12,000से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।


प्रभावित क्षेत्र और नुकसान


असम में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कामरूप जिले में हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि राज्य में लगभग 10,000लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सड़कें, पुल और घर बारिश के पानी और मलबे से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मिजोरम में भूस्खलन ने कई घरों और होटलों को तबाह कर दिया, जिससे कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।


मेघालय और सिक्किम में भी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इस आपदा ने नॉर्थ ईस्ट के कई क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा कई पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिए गए हैं।


मौसम विभाग की चेतावनी


भारतीय मौसम विभाग ने 30 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular