Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनागपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में आकर...

नागपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में आकर 5 की मौत

fok-media-samman-samaroh


NagpurAluminium Factory Explosion:महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। उमरेड MIDC इलाके की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में अचानक तेज विस्फोट हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।


बता दें कि, विस्फोट शाम करीब 7 बजे हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि धुंआ लगभग एक किलोमीटर दूर तक दिखा। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। दो घायलों को इलाज के लिए नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, तीन लापता लोगों की भी मौत की पुष्टि हुई है।


एल्यूमिनियम पाउडर से आग और फैल गई, छह लोग घायल


जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई। हादसे में छह लोग घायल हुए। सभी को नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें बचाया नहीं जा सका।


नागपुर ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि फैक्ट्री में एल्यूमिनियम पाउडर मौजूद था। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है।


पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में हुआ धमाका, MLA और पूर्व विधायक पहुंचे मौके पर


एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि विस्फोट फैक्ट्री की पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में हुआ था। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।


हादसे के समय फैक्ट्री में कुल 87 कर्मचारी मौजूद थे। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लेकिन कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। जैसे ही घटना की खबर मिली, विधायक संजय मेश्राम और पूर्व विधायक राजू परवे मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।


फिलहाल, फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular