spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनाइट क्लब अग्निकांड में बची इस महिला डीजे की कैसी है हालत?...

नाइट क्लब अग्निकांड में बची इस महिला डीजे की कैसी है हालत? दिया लोगों को भावुक कर देने वाला संदेश

fok-media-samman-samaroh


Goa Night Club Fire: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोंर दिया है। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में क्लब में काम करने वाली डीजे निकी बाल-बाल बचीं। अब घटना के बाद निकी ने लोगों को भावुक संदेश दिया और लोगों से अपील भी की हैं।


निकी ने कहा कि गोवा में जो हुआ, उससे मैंने एक बात जरूर सिखी है कि जिंदगी का कुछ पता नहीं है। लड़ाई बंद करो, बहस बंद करो और जितना हो सके अपनों के साथ रहने की कोशिश करो। निकी ने भावुक होते हुए कहा कि होने वाली घटना के बारे में किसी को पता नहीं होता। गोवा की घटना के बाद मैं मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हूं। निकी ने कहा कि अब मुझे थोड़ा स्पेस चाहिए। 


बिना लाइसेंस के चल रहा था क्लब


क्लब के मालिक सौरभ लूथरा समेत मैनजमेंट टीम पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि नाइट क्लब को बिना परमिशन और बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। स्थानीय सरपंच रोशन रेडकर ने आरोप लगाया कि कंस्ट्रंक्शन लाइसेंस लिए बिना क्लब बनाया गया था। उन्होंने कहा कि नाइट कल्ब लूथरा चलाता था। उसके और जमीन मालिक के बीच झगड़ा हुआ था। उसका बिजनेस पार्टनर्स के साथ भी झगड़ा चल रहा था।


देश छोड़कर भागे सौरभ लूथरा


नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा ने कहा कि नाइट क्लब का मैनेजमेंट इतने बड़े नुकसान से सदम में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि मैनेजमेंट इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जाहिर करता है। वहीं,  गोवा पुलिस ने कहा कि उन्होंने सौरभ और उसके छोटे भाई गौरव लूथरा के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। वे नाइट क्लब के को-ओनर हैं।  पुलिस के अनुसार, दोनों भाई आग लगने के तुरंत बाद गोवा छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद वो देश छोड़कर भी भाग गए हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular