spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHधूं-धूं कर जली बस...लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 39 यात्रियों का...

धूं-धूं कर जली बस…लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 39 यात्रियों का रेस्क्यू

fok-media-samman-samaroh


Accident News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक डबल डेकर ACबस में अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस दिल्ली से लखनऊ होते हुए गोंडा जा रही थी और यह हादसा थाना काकोरी क्षेत्र के रेवरी टोल प्लाजा के पास सुबह 4:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, बस के पिछले टायर में अचानक आग लगी और कुछ ही मिनटों में लपटों ने बस को घेर लिया। भीषण आग के बावजूद किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


बस चालक जगत सिंह ने जैसे ही धुआं देखा, बस को तुरंत सड़क किनारे रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए निर्देशित किया। चालक और परिचालक की समय पर कार्रवाई के चलते सभी 39 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए। सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग इतनी तीव्र थी कि बस की छत, सीटें और अंदर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।


आग लगने का संभावित कारण और आगे की कार्रवाई


पुलिस का कहना है कि आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट या टायर का ओवरहीट होना हो सकता है, लेकिन जांच जारी है। घटना के तुरंत बाद बस मालिक श्यामलाल गोले से संपर्क किया गया, जिन्होंने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गोंडा पहुंचाया। एक्सप्रेस-वे पर फिलहाल आवागमन सामान्य है और जले हुए बस को सड़क किनारे हटा दिया गया है। अधिकारी यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष उपायों पर भी विचार कर रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular