spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा मैसेज, मांगी गई करोड़ों...

‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा मैसेज, मांगी गई करोड़ों की रकम

fok-media-samman-samaroh


Threat To Ranveer Kapoor: ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह एक तरफ अपनी फिल्म की सफलता को देख फूले नहीं समा रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही आने वाला है। वहीं दूसरी तरफ उनकी धमकी दी गई है। अभिनेता को धमकी भरा मैसेज भेजा गया है।


हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी और अब रणवीर सिंह को धमकी मिली है। एक्टर से करोड़ों रुपए की मांग की गई है। मुंबई पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने जांच शुरू कर दी है।   


रणवीर सिंह की दी गई धमकी


सामने आई जानकारी के मुताबिक व्हाट्सप्प वॉइस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी दी गई। जिसके बाद धमकी भरे मैसेज की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाले की तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की टीम या उनकी तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है।


जल्द आएगी रणवीर सिंह की फिल्म


रणवीर सिंह इन दिनों अपने काम और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर भी लगातार चर्चाओं में हैं। आखिरी बार एक्टर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने हमजा नाम के किरदार से खूब सरहाना बटोरी। फिल्म में रणवीर ने एक भारतीय जासूस का किरदान निभाया था। इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब ये ओटीटी पर भी रिलीज चुकी है। दर्शकों के बीच बंपर क्रेज देखने के बाद अब ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट का आने वाला है। 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। 


डॉन 3 से नाम लिया वापस


वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ से नाम वापस लेने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने के कारण फिल्म की प्रोडक्शन रुक गई। चर्चाएं ये भी चल रही है कि ऋतिक रोशन उनकी जगह लेंगे। दावा किया जा रहा है कि इससे प्रोडक्शन कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खबरों के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये मुआवजा मांगा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular