Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'देश की रक्षा मेरा कर्तव्य, जो देश चाहेगा वही होगा', राजनाथ सिंह...

‘देश की रक्षा मेरा कर्तव्य, जो देश चाहेगा वही होगा’, राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो-टूक संदेश

fok-media-samman-samaroh


Pahalgam Attack: नई दिल्ली के बक्करवाला स्थित आनंद धाम आश्रम में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस मंच से उन्होंने हाल ही में हुए पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “एक रक्षा मंत्री के रूप में मेरा कर्तव्य है कि मैं हमारे जवानों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं।”


राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज जिस दिशा में बढ़ रहा है, वहां इच्छाशक्ति के अनुसार ही फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “अब जैसा देश चाहता है, वैसा ही होगा।”


प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और दृढ़ता की तारीफ


अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “आप सभी प्रधानमंत्री मोदी को अच्छी तरह जानते हैं। उनकी निर्णय लेने की क्षमता और जोखिम उठाने का जज्बा देश को एक नई ऊंचाई पर ले गया है। देश की सुरक्षा से जुड़ा हर फैसला ठोस और स्पष्ट होता है।”


उन्होंने आगे कहा, “देश की ओर आंख उठाने वालों को माकूल जवाब दिया जाएगा। हमारी सरकार और नेतृत्व इसके लिए पूरी तरह तैयार है।”


2047तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प


रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने इसे एक बड़ा और दूरदर्शी लक्ष्य बताया। “यह आसान नहीं है, लेकिन हम सब मिलकर इसे जरूर हासिल करेंगे,” उन्होंने कहा।


राजनाथ सिंह ने बताया कि आज भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। “पहले जब भारत बोलता था, तो दुनिया उतना ध्यान नहीं देती थी। अब जब भारत कुछ कहता है, तो सारी दुनिया ध्यान से सुनती है। यह हमारे बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है।” उन्होंने अंत में जनता से देश के विकास में सहभागी बनने और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने की अपील की।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular