Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्लीवासियों को राहत! पेपरलेस होंगे प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन, जानें और क्या फायदे...

दिल्लीवासियों को राहत! पेपरलेस होंगे प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन, जानें और क्या फायदे मिलेंगे

fok-media-samman-samaroh


Big Relief For Delhi: दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में जल्द ही प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन पेपरलेस होने वाला है। प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन पेपरलेस होने के बाद दिल्लीवासियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में जल्द ही पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलने की बात कही जा रही है। इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार, सात अप्रैल को सभी राजस्व जिलों के जिलाधिकारियों के साथ कामकाज की समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद ही सीएम रेखा गुप्ता ने ये अहम घोषणा भी कर दी। 


 


कौन-कौन रहा मौजूद?


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ हुआ मीटिंग के दौरान सभी 11 राजस्व जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, जनसेवा के कार्य, भूमि संबंधी विवादों, अतिक्रमण की स्थिति, भू-स्वामित्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, आपदा प्रबंधन तैयारियों और राजस्व कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने संबंधी चर्चा इस बैठक में हुई। सभी जिलाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण के सथ ही लोगों से लगातार संपर्क साधे जाने के निर्देश बी दिए। इसके अलावा नागरिक सेवाओं की स्थिति, ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म से प्रदान की जा रही सेवाएं, जन शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया, भू-अभिलेखों के डिजिटल करने और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।


 


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘जिलाधिकारियों को जनसुनवाई कैंप लगवाने का भी निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही EWS सर्टिफिकेट में गड़बड़ी करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने को भी कहा गया है। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।’ बता दें कि इससे पहले कई मौकों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साध चुकी है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर काम न करने का आरोप लगाया है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular