spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम मिजाज, बढ़ेगी ठंड...

दिल्ली-हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम मिजाज, बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन, जानें कैसे रहेगा आपके शहर का मौसम

fok-media-samman-samaroh


Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का दौर भी जारी रहेगा।  मौसम का यह बदलाव शहरवासियों के लिए थोड़ी राहत और कुछ परेशानियां दोनों ला सकता है।


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 और 10 फरवरी को एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में रात और सुबह के समय ठंड कुछ कम हुई थी, लेकिन अब सर्दी फिर बढ़ सकती है। बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों को हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश के लिए छाता और वाटरप्रूफ जैकेट रखने की सलाह भी दी गई है। वहीं उत्तर भारत के बाकी हिस्सों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से और बिहार में सुबह और रात का तापमान काफी नीचे गिर सकता है।


पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट


आईएमडी ने पहाड़ों में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल के चंबा, कुल्लू और किन्नौर में जैसे जिले के लिए मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular