spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, बड़ी...

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, बड़ी वजह आई सामने

fok-media-samman-samaroh


Technical Error In Air India Flight: दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते उड़ाने भरने के बाद वापस लौट आई है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI2017 को तकनीकी समस्याओं के चलते वापस लौटना पड़ा। अब यात्रियों को दूसरे विमान से लंदन भेजने की व्यवस्था की जा रही है। 


 


मामला सामने आने के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट संख्या AI2017 संदिग्ध तकनीकी खामी के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का निर्णय लिया और एहतियातन जांच के लिए फ्लाइट को वापस ले आए।


 


यात्रियों के लिए किए जा रहे ये इंतजाम


 


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारा ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। यात्रियों की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। एयर इंडिया की कई उड़ानों को पहले भी ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पिछले हफ़्ते, जयपुर से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के सिर्फ़ 18 मिनट बाद ही वापस लौट आया था। एयर इंडिया ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया था। 


 


विमान से जुड़ी 183 रिपोर्ट दर्ज 


 


इससे पहले कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोहा जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद वापस लौट आया था। अधिकारियों के मुताबिक, विमान के एसी केबिन में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि पांच एयरलाइन कंपनियों ने 21 जुलाई तक 183 तकनीकी खामियों के बारे में बताया है। इन 183 में से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 85 तकनीकी खामियों की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंडिगो द्वारा 62, अकासा एयर द्वारा 28 और स्पाइसजेट द्वारा आठ खामियों की रिपोर्ट दी गई है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular