spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की हुई शुरुआत,...

दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की हुई शुरुआत, जानें कितने घंटे का होगा सफर

fok-media-samman-samaroh


Vande Bharat Special Train: दीपावली और छठ पूजा के त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से वंदे भारत स्पेशल ट्रेन शुरुआत की गई है। ये स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना तक जाएगी। इसकी पहली ट्रेन शनिवार 11 अक्टूबर को चली। ये सेमी हाईस्पीड ट्रेन दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को समय पर उनके घर पहुंचाएगी। इंडियन रेलवे जानकारी देते हुए कहा कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की दो जोड़ी ट्रेन नई दिल्ली से वंदे भारत के बीच चलाई जा रही हैं। वंदे भारत ट्रेन का किराया थोड़ा ज्यादा है, लेकिन ये ट्रेन आपको सुविधाजनक सफर के साथ आपकी मंजिल तक पहुंचाएगी। बिहार चुनाव में वोटिंग करने जा रहे लोगों को भी इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिल सकता है।


 


13 घंटे में सफर होगा पूरा


ये वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें 13 घंटे 30 मिनट में 1000 किलोमीटर की दूरी पटना से नई दिल्ली के बीच तय करेंगी. ट्रेन नंबर  02252/02251 नई दिल्ली से पटना और पटना से नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच शामिल हैं। जबकि ट्रेन नंबर 02253/02254 पटना-नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 20 कोच जोड़े जाएंगे।


इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव


ये ट्रेनें नई दिल्ली से पटना के बीच छह रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी इनमें उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।


कितना है किराया?


IRCTC के अनुसार, इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन में नई दिल्ली से पटना का चेयर कार का किराया 2595 रुपये रखा गया है, लेकिन एक्जिक्यूटिव क्लास में टिकट बुकिंग के लिए आपको 4675 रुपये प्रति यात्री किराया देना होगा। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular