Weather News: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मानसून का कहर पहाड़ों से मैदान इलाकों तक देखने को मिल रहा है। देश के कई शहरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है और इस कारण लोगों की जान भी जा चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है।









