spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में बाढ़ का अलर्ट! बाढ़ से निपटने के लिए सरकार तैयार:...

दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट! बाढ़ से निपटने के लिए सरकार तैयार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में यमुना में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार और बाढ़ से जुड़े संबंधित विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं। हर परिस्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार विभागों ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर रखी है। पिछले छह महीनों में जिस तरह से यमुना और नालों की डी-सिल्टिंग का काम किया गया है, उसका बड़ा लाभ मिला है। बांधों के सभी गेट खुले हैं और कहीं भी पानी रुक नहीं रहा है।


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पानी का जितना तेज़ी से बहाव आ रहा है, उतना ही तेज़ी से आगे भी निकल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना फ्लड प्लेन में पानी पहुंचना स्वाभाविक है, क्योंकि वह नदी का प्राकृतिक हिस्सा है। इसके अलावा बाहरी इलाकों में पानी के फैलने की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है और सभी अधिकारी लगातार हर घंटे की रिपोर्ट ले रहे हैं।


स्थिति नियंत्रण में


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि हथिनी कुंड बैराज से जितना पानी छोड़ा गया है, उससे अनुमान है कि इस बार जलस्तर 207 मीटर या उससे थोड़ा ऊपर तक जा सकता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। बाढ़ से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।


लोगों से सीएम की अपील


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि राजधानी के लोग सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें। मुख्यमंत्री ने यमुना तलहटी में बसे लोगों से भी अपील की कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular