Delhi Protest: दिल्ली में रविवार, 9 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 370 के बहुत खराब लेवल पर पहुंच गया, जिस वजह से आक्रोशित नागरिकों ने इंडिया गेट के पास मान सिंह रोड पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे जिन्होंने स्मॉग से आजादी और सांस लेना मुझे मार रहा के जमकर नारे लगाए।









